उत्तराखंड
Haridwar: जागरूकता अभियान में श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील
Admindelhi1
23 May 2026 5:11 PM IST

x
हरिद्वार: गंगा घाटों पर बढ़ती भीड़ और लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर एसएसपी के निर्देश पर जल पुलिस द्वारा शनिवार काे विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत जल पुलिस कर्मचारियों ने विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचकर स्थानीय लोगों, युवाओं और श्रद्धालुओं को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों से पुलों एवं ऊंचे स्थानों से गंगा में छलांग न लगाने की अपील की गई। जल पुलिस ने श्रद्धालुओं को केवल चिन्हित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने की सलाह दी। अधिकारियों ने बताया कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अभियान के दौरान लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सुरक्षित गंगा स्नान करने की अपील की गई।
Tagsहरिद्वारजागरूकताअभियानश्रद्धालुओंसावधानीबरतनेअपीलHaridwarawarenesscampaigndevoteescautionappealजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





