
x
"पिरान कलियर में हुई घटना"
हरिद्वार: हरिद्वार जनपद के पिरान कलियर में सोमवार तड़के बिहार निवासी महिला की पांच वर्षीय बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आरोपित को पकड़ लिया गया है।
घटना उस समय हुई जब महिला पिरान कलियर स्थित रैन बसेरे में अपनी बच्ची के साथ सो रही थी। बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास से वहां हंगामा मच गया। हंगामा होने पर ड्यूटी पर तैनात चेतक पुलिस कर्मी हरकत में आए और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपित
महाराष्ट्र निवासी बताया जा रहा है, जो बीते कई दिनों से कलियर क्षेत्र में रह रहा था।
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Tagsउत्तराखंडहरिद्वारपांच वर्षीयबच्चीदुष्कर्मकोशिशपिरान कलियरघटनाUttarakhandHaridwarfive year oldgirlrapeattemptPiran Kaliyarincidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





