उत्तराखंड

Haridwar: महिला के सम्मान पर हमला, युवकों की अश्लीलता का वीडियो आया सामने

Tara Tandi
17 Jun 2025 4:52 PM IST
Haridwar: महिला के सम्मान पर हमला, युवकों की अश्लीलता का वीडियो आया सामने
x
Haridwar हरिद्वार : एक शर्मनाक घटना सामने आई है. देर रात हाईवे पर कुछ युवकों ने एक महिला राइडर के साथ अभद्रता की. महिला ने इसका वीडियो अपने फोन में कैद कर लिया. जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है
कार के अंदर कपड़े उतारकर युवकों ने महिला को किए अश्लील इशारे
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक वैन में बैठे हैं. जो महिला को देख कर कार की खिड़की से बहार निकालके अपने कपड़े उतारते हैं. साथ ही महिला को अश्लील इशारे भी कर रहे हैं. वीडियो में वैन का नंबर भी स्पष्ट दिख रहा है.
पुलिस ने नहीं लिया कोई एक्शन
बता दें वैन पश्चिमी यूपी और हरियाणा के नंबर की है. वीडियो में वैन का नंबर स्पष्ट दिखने के बाद भी पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया है. हालांकि मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि अभी तक उन्हें महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है. लेकिन मामले की जांच की जाएगी.
Next Story