उत्तराखंड

Haridwar: हरिद्वार में लगातार जारी अतिक्रमण हटाओ अभियान

Admindelhi1
11 Sept 2026 4:51 PM IST
Haridwar: हरिद्वार में लगातार जारी अतिक्रमण हटाओ अभियान
x
प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

हरिद्वार: शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट हरि गिरि के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने ललतारौ पुल से बाल्मीकि चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन की टीम के क्षेत्र में पहुंचते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता घेरने वाले कई

दुकानदारों ने कार्रवाई शुरू होते ही स्वयं अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। वहीं, जिन स्थानों पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा नहीं हटाया, वहां प्रशासनिक टीम ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान प्रशासन ने सड़क किनारे किए गए अस्थायी कब्जों, दुकानों के बाहर रखे सामान तथा सार्वजनिक आवागमन में बाधा बन रहे अन्य अतिक्रमण को हटाया। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नगर मजिस्ट्रेट हरि गिरि ने अभियान को लेकर प्रशासन का कहना है कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए सड़क और फुटपाथों को अतिक्रमणमुक्त रखना बेहद जरूरी है। इससे जहां आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण किए जाने की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम की टीम और पुलिस बल मौजूद रहा।

Next Story