उत्तराखंड

Haridwar: गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला में भक्तिभाव का माहौल

Admindelhi1
31 Oct 2025 12:30 PM IST
Haridwar: गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला में भक्तिभाव का माहौल
x

हरिद्वार: रूड़की स्थित गौशाला परिसर में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही गाय के गोबर से बने 31 फिट लंबे गोवर्धन की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर उन्हें छप्पन प्रकार के भोग का प्रसाद चढ़ाया गया।

गौशाला परिसर में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में गुरुवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोगों ने गाय को गुड़,चने की दाल आदि का प्रसाद चढ़ाया। इसके साथ ही हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 31 फुट लंबे भगवान गोवर्धन की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई। लोगों ने उनके दर्शन कर परिक्रमा की।

गौशाला के अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने बताया की सैकड़ो लोग गोवर्धन भगवान की परिक्रमा करने आते हैं।भगवान गोवर्धन का यह दर्शन अगले 5 दिनों तक सभी के लिए खुला रहेगा। सुबह और शाम को विधिवत रूप से आरती की जाएगी इस अवसर पर हरिमोहन कपूर, राजीव जिंदल, वीरेंद्र गर्ग, प्रवीण संधू, अमित गोयल ,अनिल गोयल ,सत्येंद्र गोयल, प्रदीप पारूथी, अजय गुप्ता, शशिकांत, प्रवीण सब्बरवाल आदि की उपस्थिति रही।

Next Story