उत्तराखंड

Haridwar: फरार आरोपी को हत्या के प्रयास के केस में दबोचा गया

Admindelhi1
14 March 2026 8:46 PM IST
Haridwar: फरार आरोपी को हत्या के प्रयास के केस में दबोचा गया
x
"वांछित हत्या के प्रयास आरोपी को पुलिस ने दबोचा"

हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित व फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कनखल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जगजीतपुर फुटबॉल ग्राउंड फायरिंग कांड में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आकाश पुत्र सतपाल निवासी विजय विहार, जमालपुर ने 13 नवंबर 2025 को थाना कनखल में तहरीर देकर बताया था कि राजागार्डन फुटबॉल ग्राउंड के पास किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी। इस घटना में वादी के भाई सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

मामले में थाना कनखल में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में रितिक, भरत, डिकेन्द्र उर्फ डीके, आकाश पाल और कामेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। घटना में शामिल आरोपित आकाश शर्मा पुत्र बेगराज शर्मा निवासी ग्राम भोगला, थाना रायपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), जो वर्तमान में जगजीतपुर फुटबॉल ग्राउंड क्षेत्र में रह रहा था, लंबे समय से फरार चल रहा था। कनखल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी।

इसी क्रम में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

Next Story