उत्तराखंड

Haridwar: जंगल में चल रही कथित गौकशी का पर्दाफाश, पुलिस ने की बड़ी बरामदगी

Admindelhi1
14 July 2026 6:48 PM IST
Haridwar: जंगल में चल रही कथित गौकशी का पर्दाफाश, पुलिस ने की बड़ी बरामदगी
x
जंगल से 455 किलो गोमांस बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी

हरिद्वार: ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने गौकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भगवानपुर क्षेत्र में जंगल के बीच चल रही अवैध गौकशी का भंडाफोड़ किया है। भगवानपुर पुलिस और उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड की संयुक्त टीम ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उसके कई साथी फरार हो गए।

भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सिकरोड़ा निवासी मुन्तयाज उर्फ बहादरा अपने बेटे और अन्य साथियों के साथ खेड़ी शिकोहपुर के पास जंगल में गौकशी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। टीम जब मौके पर पहुंची तो सात लोग गौकशी करते मिले। पुलिस को देखते ही सभी आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने मुन्तयाज उर्फ बहादरा को मौके से दबोच लिया।

छापेमारी के दौरान मौके से पुलिस ने 455 किलोग्राम गोमांस, दो गोवंशीय अवशेष, कुल्हाड़ियां, धारदार छुरियां तथा तीन मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Next Story