उत्तराखंड

Haridwar: देव संस्कृति विश्वविद्यालय में एआई केंद्रित प्रशिक्षण शुरू

Admindelhi1
14 March 2026 7:21 PM IST
Haridwar: देव संस्कृति विश्वविद्यालय में एआई केंद्रित प्रशिक्षण शुरू
x

हरिद्वार: देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के कंप्यूटर विज्ञान विभाग के संकाय सदस्यों ने एनआईआईटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित तथा इंफोसिस फाउंडेशन के सहयोग से संचालित एआई केंद्रित संकाय विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और भविष्य की पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए आवश्यक तकनीकी दक्षताओं से सशक्त बनाना था। समापन अवसर पर प्रतिभागी संकाय सदस्यों को विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने सम्मानित किया।

प्रशिक्षण के दौरान नवोन्मेषी और शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों, छात्रों की सहभागिता बढ़ाने, अधिगम परिणामों में सुधार, रोजगार तत्परता तथा 21वीं सदी के कौशलों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही डिजिटल उपकरणों, आईटी कौशल और शिक्षा में जनरेटिव एआई जैसे चौटजीपीटी के प्रभावी उपयोग पर भी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान संकाय सदस्यों ने विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों के साथ विश्वविद्यालय के मूल्य-आधारित, समग्र एवं कौशल-उन्मुख शिक्षा के दृष्टिकोण और मिशन को साझा किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के बाद क्षेत्रीय प्रमुख विजय तथा राज्य प्रमुख अमित बख्शी ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक पहलों, छात्र गतिविधियों और नवोन्मेषी अधिगम वातावरण से परिचित कराया गया।

Next Story