उत्तराखंड

Haridwar: बिजली चोरी पकड़ने के बाद विभाग की सख्त कार्रवाई, चार कनेक्शन बंद

Admindelhi1
18 July 2026 12:52 PM IST
Haridwar: बिजली चोरी पकड़ने के बाद विभाग की सख्त कार्रवाई, चार कनेक्शन बंद
x
लक्सर में बिजली चोरी पर चला विभाग का डंडा, चार उपभोक्ताओं पर कार्रवाई

हरिद्वार: बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को लक्सर क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान चार लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। विभाग ने उनके विद्युत कनेक्शन काटने के साथ जुर्माना लगाया और थाना लक्सर में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ईं. देवेंद्र सिंह के निर्देशन में उपखंड अधिकारी सचिन सचदेवा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ग्राम सुल्तानपुर निवासी मेहरबान पुत्र वाहिद, आबिद पुत्र बशीर, अनीश पुत्र लाला तथा ग्राम निहंदपुर सोठारी निवासी सलमान पुत्र नजाकत के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई।

विभागीय टीम ने मौके पर ही चारों के कनेक्शन विच्छेदित कर विद्युत चोरी का आकलन किया और नियमानुसार जुर्माना लगाया। साथ ही सभी आरोपितों के खिलाफ थाना लक्सर में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं से केवल वैध विद्युत कनेक्शन का उपयोग करने और बिजली चोरी जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story