उत्तराखंड

Haridwar: पत्रकारों की चेतावनी पर प्रशासन सख्त, नाजिर हटाया गया

Admindelhi1
28 May 2026 4:10 PM IST
Haridwar: पत्रकारों की चेतावनी पर प्रशासन सख्त, नाजिर हटाया गया
x
पत्रकारों के दबाव के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

हरिद्वार: लक्सर में पत्रकार संगठन और तहसील प्रशासन के बीच चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया। पत्रकारों की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी ने लक्सर तहसील में तैनात नाजिर खुशहाल सिंह रावत का तबादला भगवानपुर तहसील कर दिया है।

मामला 22 मई का है, जब पत्रकारों ने आरोप लगाया कि तहसील में तैनात नाजिर खुशहाल सिंह रावत ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पत्रकार संगठनों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

पत्रकार संगठनों ने आरोपित कर्मचारी को तत्काल हटाने की मांग करते हुए चेतावनी दी थी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो 29 मई से आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस आंदोलन को विधायक मोहम्मद शहजाद व उमेश शर्मा और पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता समेत बार एसोसिएशन और व्यापार मंडल का भी समर्थन मिला।

बताया गया कि 26 मई को एसडीएम स्तर पर दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 27 मई को खुशहाल सिंह रावत का ट्रांसफर भगवानपुर तहसील कर दिया।

इस फैसले के बाद लक्सर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण सैनी ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का धन्यवाद जताया। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि इस कार्रवाई से आम जनता में अच्छा संदेश गया है और प्रशासनिक अधिकारियों को अपने व्यवहार में संयम रखना चाहिए।

Next Story