उत्तराखंड

Haridwar: देवपुरा से रानीपुर चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

Admindelhi1
9 Jun 2026 9:56 AM IST
Haridwar: देवपुरा से रानीपुर चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
x
"अतिक्रमण हटाओ अभियान में कई अवैध निर्माण हटाए गए"

हरिद्वार: मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप जिलाधिकारी मुख्यालय एवं नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में देवपुरा चौक से रानीपुर चौक तक नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए खोखों, ठेलियों तथा अन्य अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आमजन को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

प्रशासन के अनुसार, आगामी चार धाम यात्रा और कांवड़ मेला के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए मार्गों को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है, ताकि यात्रा और मेले का संचालन सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से किया जा सके।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Next Story