उत्तराखंड
Haridwar: आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, फायरिंग में बदमाश घायल
Tara Tandi
27 Feb 2025 2:05 PM IST

x
Haridwar हरिद्वार: पुलिस की देर रात बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई. जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई. जिसके बाद आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. बता दें आरोपी ने 19 फरवरी को मंगलौर क्षेत्र में एक अंकित नाम के युवक को मौत के घाट उतारा था.
अंकित हत्याकांड के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़
पुलिस के अनुसार कोतवाली मंगलोर क्षेत्र के अंतर्गत ताशीपुर पुल से आगे नहर पटरी पर पुलिस की चेकिंग करते देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया. बदमाश की पहचान कुरूडी मंगलौर निवासी रोहित के रूप में हुई है. बता दें आरोपी ने 19 फरवरी को मंगलौर क्षेत्र में अंकित नाम के युवक को मारने के लिए 4 लाख की सुपारी ली थी.
अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
आरोपी ने अपने साथी विक्की उर्फ विकास, दीपांशु, रिहान उर्फ अमन के साथ मिलकर 19 फरवरी को अंकित की हत्या कर दी. पूरे प्रकरण में पुलिस अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. घायल आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद कर लिया है. बता दें रोहित इससे पहले भी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है. कुछ दिन पहले ही आरोपी जमानत पर जेल से छुट कर आया था.
TagsHaridwar आरोपीपुलिस मुठभेड़फायरिंग बदमाश घायलHaridwar accusedpolice encounterfiring miscreant injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





