उत्तराखंड

Haridwar: नाबालिग अपहरण-यौन अपराध में आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
25 Aug 2025 6:23 PM IST
Haridwar: नाबालिग अपहरण-यौन अपराध में आरोपी गिरफ्तार
x

हरिद्वार: नगर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 23 अगस्त को भूपतवाला क्षेत्र की नाबालिग की मां ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्री के पड़ोस में रहने वाले कन्हैया पुत्र बब्लू पर ले जाने का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने नाबालिग की बरामदगी के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया और नाबालिग को 23 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र से बरामद कर लिया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी रही। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जिसके आधार पर धारा-64(2)(ड) बी.एन.एस व धारा 5(ठ)(6) लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 की बढोत्तरी की गयी।

फरार चल रहे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र का सहारा लिया और आरोपित कन्हैया को बंधा रोड स्थित परमार्थ घाट से धर दबोचा। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

Next Story