उत्तराखंड

Haridwar: सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर दो दिवसीय सम्मेलन

Admindelhi1
19 Sept 2026 11:11 AM IST
Haridwar: सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर दो दिवसीय सम्मेलन
x
20-21 सितंबर को मानव धर्म सम्मेलन का आयोजन

हरिद्वार: आध्यात्मिक गुरु एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के 75वें जन्मोत्सव पर ऋषिकुल मैदान में 20 और 21 सितंबर को मानव धर्म सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

आयोजकों के अनुसार, जन्मोत्सव कार्यक्रम में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और संतजन शामिल होंगे। दो दिवसीय आयोजन में धर्म, संस्कृति और अध्यात्म से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसके लिए श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

सतपाल महाराज राजनीति के साथ आध्यात्मिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वे अपने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्म और सनातन संस्कृति के महत्व की जानकारी देते हैं। जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Next Story