उत्तराखंड
Haridwar: दिव्यांगता का दुरुपयोग कर चला रहा था तस्करी का नेटवर्क
Admindelhi1
2 July 2026 9:28 AM IST

x
नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता
हरिद्वार: नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने एक दिव्यांग तस्कर को गांजे के साथ हिरासत में लिया है।
प्रभारी चौकी कस्बा बहादराबाद विकास रावत ने बुधवार को बताया कि बीती रात गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नहर पटरी रोड पर पुराने पावर हाउस के पास एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 किलो 488 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही संदिग्ध को हिरासत में लेकर गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को कब्जे में ले लिया। आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपित उस्मान पुत्र नूर अहमद दिव्यांग है और ग्राम लादपुर कला, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार का निवासी है।
Tagsहरिद्वारदिव्यांगतादुरुपयोगतस्करीनेटवर्कHaridwardisabilityabusetraffickingnetworkजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





