उत्तराखंड

Haridwar: खुले में मिली भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं

Admindelhi1
15 Oct 2025 4:25 PM IST
Haridwar: खुले में मिली भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं
x

हरिद्वार: एक्सपायरी दवाओं के डिस्पोजल का पूरा रुल मैन्युअल होने के बावजूद हरिद्वार में इसका पालन नहीं हो रहा है।सिडकुल के पेंटागन मॉल के पीछे रानीपुर रौह बरसाती नदी में कई कुंतल एक्सपायरी दवाएं मिली। जिन्हें गलती से कोई भी जीव-जंतु खाकर मृत्यु का शिकार हो सकता है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रानीपुर रौह में कूड़ा डम्प किये जाने को लेकर जिला प्रशासन और नगरपालिका शिवालिक नगर को पहले ही नोटिस थमाया जा चुका है। इसके बावजूद आसपास के क्षेत्रों का कूड़ा अवैध रूप से यहां डंप किया जा रहा है।

इस बार सिडकुल की किसी दवा निर्माण करने वाली कंपनी ने बिना रैपर की अपनी कई सौ किलो एक्सपायरी दवाइयों का जखीरा चोरी छुपे वहां डंप कर दिया। नदी के अन्दर कूड़े और दवाईयों के ढेर में दर्जनों आवारा जानवर भी मुंह मारते दिखाई दिये।

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती का कहना है की यह अपराध की श्रेणी में आता है। एक्सपायरी दवाइयों को डिस्पोज करने के नियम है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी। ज्ञात रहे कि कुछ समय पूर्व बैरागी कैंप में भी इसी तरह लाखों की दवाएं खुले में पड़ी मिली थी।

Next Story