उत्तराखंड

Haridwar: मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा जुगाड़ रेड़ा, हादसे में चालक की दर्दनाक मौत

Admindelhi1
30 Jun 2026 6:16 PM IST
Haridwar: मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा जुगाड़ रेड़ा, हादसे में चालक की दर्दनाक मौत
x
तेज मोड़ पर नियंत्रण खोने से हादसा

हरिद्वार: लक्सर सुल्तानपुर क्षेत्र में आज सुबह एक सड़क हादसे में जुगाड़ रेड़ा चालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह काम पर जा रहा था। मृतक की पहचान मोहल्ला ढाब, सुल्तानपुर आसिफ पुत्र यूनुस के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, आसिफ ने महज चार दिन पहले एक पुराना थ्री-व्हीलर खरीदकर उसे जुगाड़ रेड़े के रूप में तैयार कराया था। आज सुबह वह उसी वाहन से काम पर निकले थे। प्लाई फैक्ट्री के पास यू-टर्न लेते समय अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और आसिफ उसके नीचे दब गए। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें रेड़े के नीचे से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिवार में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, आसिफ मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Next Story