उत्तराखंड

हरिद्वार: नजफाबाद हाईवे पर शराब की दुकान के पास मिला एक अधजला शव

Bharti Sahu 2
3 Nov 2024 10:18 AM IST
हरिद्वार: नजफाबाद हाईवे पर शराब की दुकान के पास मिला एक अधजला शव
x
हरिद्वार: हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में नजीबाबाद नेशनल हाईवे पर कांगड़ी में शराब की दुकान के पास अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई।सुबह लोगों ने कांगड़ी में शराब की दुकान के पास अधजला शव देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसओ नितेश शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।
Next Story