उत्तराखंड

Haridwar: युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, लक्सर में 25 अगस्त को रोजगार मेला

Admindelhi1
20 Aug 2026 3:46 PM IST
Haridwar: युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, लक्सर में 25 अगस्त को रोजगार मेला
x
1200 से अधिक पदों पर नौकरी का मौका, 25 अगस्त को लक्सर में रोजगार मेला

हरिद्वार: लक्सर क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 25 अगस्त, मंगलवार को जेएसएस नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज, रायसी में विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का आयोजन स्वराज फाउंडेशन और लक्सर विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।

लक्सर विकास समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने बताया कि मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा और बी.टेक योग्यता वाले युवाओं के लिए स्थानीय व बाहरी कंपनियों में 1200 से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे लक्सर विधानसभा सहित आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं। कहा कि आज युवाओं को रोजगार हेतु सही मंच देने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से यह मेला आयोजित किया जा रहा है, ताकि युवा सीधे कंपनियों से जुड़ सकें।

उन्होंने कहा कि एक युवा को रोजगार मिलने से पूरे परिवार और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।

इस दौरान स्वराज फाउंडेशन के अनिल पाराशर भी मौजूद रहे।

Next Story