उत्तराखंड
Haridwar: गंगाजल लेकर जा रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, नहीं बची जान
Admindelhi1
5 Aug 2026 9:00 PM IST

x
कांवड़ यात्रा में दुखद हादसा, हरियाणा के कांवड़िए की मौत
हरिद्वार: बुधवार को बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि योगपीठ के निकट एक कांवड़िए की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र स्थित बामलौनी गांव निवासी सुनील के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में पतंजलि योगपीठ के पास विश्राम के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया है। बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शुरुआती तौर पर मौत का कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा है।
Tagsहरिद्वारगंगाजलश्रद्धालुतबीयतबिगड़ीनहीं बची जानHaridwarGanga waterdevoteeshealth deterioratedlife was not savedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





