
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में एनसीसी दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर रक्तदान केंद्र जिला चिकित्सालय हरिद्वार के प्रभारी डा. रवीन्द्र चौहान ने कहा कि रक्तदानलप करने से जहां एक जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन की रक्षा करने मे रक्तदाता सहायक होता है वही हमारे शरीर मे नये रक्त का संचार होता है।
कुलपति प्रो. प्रतिभा एम लूथरा ने कहा कि प्रकृति ने मनुष्य के शरीर को भरपूर मात्रा में रक्त दिया है। मनुष्य की शक्ति रक्त है लेकिन किसी को रक्तदान देकर दूसरे व्यक्ति का जीवन खुशियों से भरा जा सकता है। रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त पैदा होता है और शरीर के ग्रंथियों एवं हड्डियों में रक्त का संचार होता है। इसलिए छह माह में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर सम विश्वविद्यालय एनसीसी यूनिट इंचार्ज मेजर डा. राकेश भूटियानी व डा. निधि हांडा ने कहा कि विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट हमेशा राष्ट्र सेवा, समाज सेवा के क्षेत्र मे आगे रहते है। आज रक्तदान शिविर मे भी कैडेट्स ने रक्तदान कर अपने सेवा भाव को प्रदर्शित किया है।
रक्तदान शिविर मे 31 यूके एनसीसी बटालियन के सूबेदार मोहम्मद राशिद हवलदार विनोद, ब्लड बैंक टीम से बेबी सैनी, रैना नैय्यर, निशा चमोली, वर्णिक चौधरी, सतीश ठाकुर, बद्री प्रसाद, के.एम.जोसफ, डा. प्रगति, डा. सुमन, डा. प्रगति, डा.शैलजा शामिल रहे।





