उत्तराखंड

अधजला शव मिला-जांच शुरू

Admin2
22 July 2022 6:34 PM IST
अधजला शव मिला-जांच शुरू
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पिथौरागढ़ शहर के नजदीकी गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई। मृतका का अधजला शव पुलिस ने बरामद किया है। उधर, मृतका की मां ने अपनी बेटी के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है

पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। गुरुवार को जिला मुख्यालय के निकटवर्ती चैसर गांव में महिला की हत्या का मामला सामने आया। कुड़ी ताल के समीप टहलने गई कुछ महिलाओं को वहां एक महिला का अधजला शव मिला। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान छेड़ा निवासी आनंदी देवी (25) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की मां ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी पति कृष्णा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
निश्चित तौर पर महिला की हत्या हुई है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
लोकेश्वर सिंह, एसपी, पिथौरागढ़
source-hindustan


Next Story