उत्तराखंड

Haldwani: धमकियों के बाद यूट्यूबर शौरभ ने सुरक्षा मांगी

Admindelhi1
22 Nov 2025 11:52 AM IST
Haldwani: धमकियों के बाद यूट्यूबर शौरभ ने सुरक्षा मांगी
x
"यूट्यूबर शौरभ ने मांगा संरक्षण"

हल्द्वानी: यूट्यूबर और व्लॉगर सौरभ जोशी ने अपनी शादी से पहले पुलिस सुरक्षा की मांग की है। अंदर खाने पुलिस ने भी खुफिया तंत्र को एक्टिवेट कर दिया है।

सुरक्षा को लेकर विवाह स्थल के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की तैयारी की जा रही है। समारोह स्थल के साथ ही और कई चीजों को भी गोपनीय रखा जा रहा है।बीते दिनों सौरभ जोशी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई। मामले में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम चर्चा में आया था।

सौरभ कुछ दिनों में हल्द्वानी निवासी अवंतिका भट्ट के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए परिजन चिंतित हैं। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए बीते दिनों दोनों के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा की मांग की है।

Next Story