उत्तराखंड

हल्द्वानी: चार जीवित कछुओं के साथ दो वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

Bhumika Sahu
4 Aug 2022 11:19 AM GMT
हल्द्वानी: चार जीवित कछुओं के साथ दो वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार
x
उक्त दोनो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

हल्द्वानी। वन विभाग की टीम ने चार दुलर्भ प्रजाति के कछुओं के साथ दो वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है।

वन क्षेत्राधिकारी नन्धौर रेंज हल्द्वानी वन प्रभाग सुनील शर्मा द्वारा अपनी टीम के साथ हल्द्वानी- सिंतारगंज मोटर मार्ग पर सेला द्वितीय बीट के समीप दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकडा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 04 भारतीय कछुए जिन्दा बरामद हुए। गहन पूछताछ करने पर एक व्यक्ति द्वारा अपना नाम मृत्युंजय अधिकारी पुत्र श्रीराम अधिकारी तथा दूसरे व्यक्ति द्वारा अपना नाम सुट्की विश्वास पुत्र बाबू राम विश्वास निवासी शक्तिफार्म जनपद उधमसिंह नगर बताया गया। उक्त दोनो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
इनसे प्राप्त कछुए भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची प्रथम के भाग दो में वर्णित है तथा इनका व्यापार पूर्णतया प्रतिबन्धित है। प्रकरण में अग्रेतर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी द्वारा बताया गया कि वन एवं वन्य जीव अपराधों की प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु स्टाफ द्वारा श्रेत्र में रात्रि में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। गश्ती टीम में वन दरोगा मोहन चन्द्र लखेड़ा , वन आरक्षी कुॅवर सिंह गौनिया , सुरेश मेहर आदि शामिल रहे।


Next Story