उत्तराखंड
Haldwani: ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पिता पुत्र समेत तीन की मौत
Tara Tandi
25 March 2025 5:43 PM IST

x
Haldwani हल्द्वानी: हल्द्वानी से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. एक ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में पिता-पुत्र समेत एक अन्य बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई.
हल्द्वानी में ट्रक ने मारी बाइक को जोरदार टक्कर
हादसा हल्द्वानी के कमलुवागांजा रोड का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार जय सिंह (39) अपने 15 साल के बेटे और अन्य बच्चे के साथ जो पड़ोस में ही रहता था. उनकी किताबें खरीदकर घर लौट रहे थे. इस दौरान तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में पिता पुत्र समेत अन्य बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई.
परिजनों में पसरा मातम
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें जय सिंह मूल रूप से बरेली के रहने वाले थे. वे हल्द्वानी में बटाईदारी कर अपना घर चलाते थे.
TagsHaldwani ट्रक बाइकमारी जोरदार टक्करपिता पुत्र समेत तीन मौतHaldwani: Truck and bike collided violentlythree people including father and son diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





