उत्तराखंड
Haldwani : दो लाख कर्ज लेकर 17 लाख भुगते, सूदखोर ने मकान भी हड़पा ;धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Tara Tandi
3 Aug 2024 6:53 PM IST

x
Haldwani हल्द्वानी । बहन की शादी में तोहफा देने के लिए पूर्व सैनिक की पत्नी ने पड़ोसी सूदखोर से दो लाख का कर्ज ले लिया। कर्ज चुकाते-चुकाते उसने 17 लाख रुपये चुका दिए, लेकिन कर्ज नहीं उतरा। जालसाज पड़ोसी ने पीड़िता का मकान भी हथिया लिया। जिसके बाद पीड़िता ने मुखानी पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामड़ी आन सिंह फतेहपुर मुखानी निवासी हेमंत सिंह बिष्ट पूर्व सैनिक हैं। वह यहां पत्नी भावना बिष्ट के साथ रहते हैं। भावना ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा, पड़ोसी हेमंत ब्याज पर रुपये देता है।
24 अप्रैल 2021 में भावना की बहन की शादी थी। बहन को जेवर देने के लिए उन्होंने पति को बिना बताए पड़ोसी से 10 प्रतिशत ब्याज पर दो लाख रुपये ले लिए थे। मुंबई में कार्यरत पति हर माह जो भी घर खर्च भेजते, भावना उससे कर्ज चुकाती रही। थोड़े-थोड़े कर भावना ने 17 से 18 लाख रुपये हेमंत को दिए, लेकिन कर्ज चुकता नहीं हुआ।
हेमंत ने पति व बच्चों को जान से मरवाने की धमकी देकर मकान के फर्जी दस्तावेज बनाकर 18 लाख रुपये का लोन ले लिया और मकान की रजिस्ट्री अपनी पत्नी के नाम करा ली। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
TagsHaldwani दो लाख कर्ज लेकर17 लाख भुगतेसूदखोर मकान हड़पाधोखाधड़ी मुकदमा दर्जHaldwani: After taking a loan of two lakhspaid 17 lakhsmoney lenders grabbed the housefraud case registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





