उत्तराखंड
Haldwani: मां भगवती शक्तिपीठ में चोरी, पुलिस ने 24 घंटे में चोर पकड़ा
Tara Tandi
3 April 2025 6:47 PM IST

x
Haldwani हल्द्वानी: मां भगवती शक्तिपीठ मंदिर का ताला तोड़कर शातिर ने नगदी और घंटियां चोरी कर लीं। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और महज 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस को दी तहरीर में रामपुर रोड धान मिल कृष्णानगर फेज 2 टू निवासी चंद्र शेखर पांडेय पुत्र आनंद वल्लभ पांडे ने कहा, वह श्री केदारपुरम तल्ली हल्द्वानी स्थित मां भगवती शक्तिपीठ मंदिर के पुजारी है। उनका कहना है कि वह रोजाना सुबह सात बजे मंदिर जाते हैं और रात साढ़े 9 बजे मंदिर से निकलते हैं।
31 मार्च की रात भी वह तय समय पर मंदिर से निकले थे और अगली सुबह वापस पहुंचे तो मंदिर के गेट पर लगा ताला टूटा पड़ा था। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की गई और महज 24 घंटे के भीतर के राजपुर नंबर 2 गदरपुर ऊधम सिंह नगर निवासी आरोपी सचिन सैनी पुत्र कलवा को चोरी की घंटियां, 2210 रुपए और घटना में प्रयुक्त लोहे की सरिया व पेचकस के साथ पीडब्ल्यूडी गेट मंडी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में मंडी चौकी प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा, कांस्टेबल ललित मेहरा व धीरेंद्र सिंह अधिकारी थे।
TagsHaldwani मां भगवती शक्तिपीठ चोरीपुलिस 24 घंटेचोर पकड़ाHaldwani Maa Bhagwati Shaktipeeth theftpolice 24 hoursthief caughtजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





