उत्तराखंड

Haldwani: यातायात नगर की सुविधाओं को लेकर महापौर ने लिया फीडबैक

Admindelhi1
21 July 2026 7:42 PM IST
Haldwani: यातायात नगर की सुविधाओं को लेकर महापौर ने लिया फीडबैक
x
महापौर ने यातायात नगर में साफ-सफाई और सुविधाओं का लिया जायजा

हल्द्वानी: नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने मंगलवार को यातायात नगर, हल्द्वानी का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों से कहा कि नगर की सार्वजनिक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं नागरिक हितों के अनुरूप बनाए रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने निर्देश दिए कि जहां कहीं भी कमियां अथवा अव्यवस्थाएं हैं, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।श्री बिष्ट ने कहा कि शहर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है और समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा।

उन्होंने अधिकारियों को सुधारात्मक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नोडल अतिक्रमण गणेश भट्ट सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान चिन्हित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ, व्यवस्थित और बेहतर शहरी वातावरण उपलब्ध कराना है, जिसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Next Story