उत्तराखंड
Haldwani: क्लच छोड़कर एक्सीलेटर दबाने से थार हुई हादसे का शिकार
Admindelhi1
2 Jun 2025 3:58 PM IST

x
हल्द्वानी: चालक ने एक्सीलेटर पर पैर रख दिया और पल भर में थार हवा से बात करने लगी। चालक नियंत्रण खो बैठा और थार डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि कोई थार की चपेट में नहीं आया।
पुलिस के मुताबिक नैनीताल की ओर से आ रही काली थार यूके 06 बीएच 7999 रविवार को तिकोनिया के पास अनियंत्रित हो गई।
तेज रफ्तार कार सड़क के बीच बने डेढ़ फीट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़ गई। थार की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर पर चढ़ने के बाद भी वह भागती रही, जबकि थार का निचला हिस्सा डिवाइडर से रगड़ रहा था। इस हादसे से नैनीताल रोड पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे यातायात कर्मी व सीपीयू ने स्थिति को नियंत्रित किया और जाम खुलवाया। यातायात निरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया कि क्रेन बुलाकर थार को उतार लिया था। थार के डिवाइडर पर चढ़ने का कारण क्लच की जगह एक्सीलेकर पर चालक का पैर जाना था।
Tagsहल्द्वानीक्लच छोड़करएक्सीलेटरदबानेथारहादसेशिकारHaldwanileaving the clutchpressing the acceleratorTharaccidentvictimजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





