उत्तराखंड

Haldwani: एसएसपी ने बनभूलपुरा थाने की निर्माण व व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Admindelhi1
22 July 2026 9:47 AM IST
Haldwani: एसएसपी ने बनभूलपुरा थाने की निर्माण व व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
x
नवनिर्मित बनभूलपुरा थाना जल्द होगा शुरू, एसएसपी ने किया दौरा

हल्द्वानी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. मंजूनाथ टीसी ने नवनिर्मित थाना बनभूलपुरा का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना भवन की निर्माण गुणवत्ता, विभिन्न कार्यालय कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख कक्ष, आगंतुक कक्ष, बैरक, मालखाना, शस्त्रागार, सुलभ प्रसाधन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया।उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना परिसर में उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, जिससे आमजन को बेहतर एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित थाना भवन पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इस मोके पर रेवाधर मठपाल, पुलिस अधीक्षक संचार नैनीताल, हरकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, जयांक पांडे सहायक अभियंता, गगनदीप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा, दीपा मिराल भवन लिपिक सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Story