उत्तराखंड
Haldwani: एक्वेटिक्स के विजेताओं को खेल मंत्री रेखा आर्या ने दिया पदक
Tara Tandi
1 Feb 2025 3:44 PM IST

x
Haldwani हल्द्वानी : इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स काम्प्लैक्स में शुक्रवार को मेडल सेरेमनी आयोजित की गई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को मेडल दिए। खेल मंत्री ने इस दौरान काम्प्लैक्स में चल रहे खेलों का आनंद लिया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनांए दी।
मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है, जिसका फायदा प्रदेश के युवाओं को मिलेगा।रेखा आर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन को याद करते हुए कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ-साथ खेल भूमि भी बनता जा रहा है, और इस दिशा में राज्य सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।
इस दौरान, मंत्री ने स्टेडियम में खेल आयोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल प्रतिभागियों को बेहतरीन सुविधाएं दी जाएं। महिलाओं की 800 मी. फ्रीस्टाइल में दिल्ली की भाव्या सचदेवा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। असम की प्रियदर्शिनी ने रजत और कर्नाटक की श्रीचाहरानी तुमु को कांस्य पदक मिला। वहीं, पुरुषों की 400 मी. मेडले में कर्नाटक के सोहन गांगुली को स्वर्ण, गुजरात के आर्यन नेहरा रजत और मध्य प्रदेश के अद्यैत को कांस्य पदक मिला।
महिलाओं की 200 मी. बैक स्ट्रोक में बंगाल की सोब्रिती मंडल ने स्वर्ण, महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा डांगी ने रजत और ओड़िशा की प्रत्याशा राय को कांस्य पदक मिला। पुरुष वर्ग की 200 मी. बैकस्ट्रोक में महाराष्ट्र के ऋषभ दास को स्वर्ण, तमिलनाडु के निथिक रजत और गुजरात के देवांश परमार को कांस्य पदक मिला। महिला वर्ग में 50 मी. फ्री स्टाइल में कर्नाटक की धिनिधि देसिंघु को स्वर्ण, महाराष्ट्र की अवंतिका को रजत और कर्नाटक की नैना को कांस्य पदक मिला। पुरुष वर्ग में 50 मी. फ्री स्टाइल में महाराष्ट्र के मिहिर ने स्वर्ण, कर्नाटक के श्रीहरि नटराज को रजत और तमिलनाडु के जोशुआ थॉमस को कांस्य पदक मिला।
TagsHaldwani एक्वेटिक्स विजेताओंखेल मंत्री रेखा आर्यादिया पदकHaldwani Aquatics winnersSports Minister Rekha Aryagave medalsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





