उत्तराखंड
Haldwani: अप्रैल में बारिश ने दी राहत, पारा भी हुआ सामान्य
Tara Tandi
21 April 2025 11:43 AM IST

x
Haldwani हल्द्वानी: अप्रैल माह में बार-बार सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश अच्छी हुई है। केवल चंपावत जिले को छोड़कर पूरे मंडल में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। साथ ही पारा भी काबू में रहा है। जिस वजह से लोगों को अभी से भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा है।
मौसम विज्ञानियों ने अनुमान जताया था कि इस बार भी पिछली बार की तरह भीषण गर्मी पड़ेगी। अप्रैल से ही तापमान में उछाल आने लगेगा और लोगों को बेरहम गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इधर अप्रैल में बार-बार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अच्छी बारिश हुई है। कुमाऊं मंडल में सबसे ज्यादा बारिश बागेश्वर जिले में और सबसे कम चंपावत जिले में हुई है। चंपावत जिले में सामान्य से कम बारिश हुई है बाकी सभी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
बारिश की वजह से पहाड़ों में अभी तक वनाग्नि की घटनाएं भी काफी काबू में रहीं हैं। वनाग्नि की घटनाएं कम होने से पर्यावरण की दृष्टि से भी काफी राहत मिली है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में पारा भी सामान्य से कम या सामान्य के आसपास चल रहा है। अप्रैल में अभी केवल एक बार पारा 36 डिग्री पार गया था। उसके अलावा पारा काबू में ही है। हल्द्वानी में ही पिछले सात दिनों में छह बार पारा सामान्य से कम दर्ज किया गया है।
अब बढ़ेगा तापमान
हल्द्वानी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब तापमान में उछाल आना शुरू हो जाएगा। अप्रैल माह के अंत तक अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह के अनुसार अप्रैल में अभी तक अच्छे पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए हैं। अब बारिश नहीं होगी तो पारे में उछाल आएगा।
अप्रैल में अभी तक हुई बारिश
जिला बारिश की मात्रा
अल्मोड़ा 39.8 मिमी
बागेश्वर 54.9 मिमी
चंपावत 9.6 मिमी
नैनीताल 26.1 मिमी
पिथौरागढ़ 36.9 मिमी
यूएसनगर 24.8 मिमी
हल्द्वानी में सात दिन का तापमान
तिथि पारा
14 अप्रैल 33.6 डिग्री
15 अप्रैल 35.5 डिग्री
16 अप्रैल 35.0 डिग्री
17 अप्रैल 33.4 डिग्री
18 अप्रैल 34.0 डिग्री
19 अप्रैल 32.5 डिग्री
20 अप्रैल 34.3 डिग्री
TagsHaldwani अप्रैल बारिशदी राहतपारा सामान्यHaldwani April rainbrought relieftemperature normalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





