उत्तराखंड
Haldwani: पीटी टीचर ने कक्षा एक बच्चे को जड़ा थप्पड़, कार्रवाई जारी
Tara Tandi
26 Feb 2025 3:07 PM IST

x
Haldwani हल्द्वानी : पीटी टीचर ने कक्षा एक बच्चे को इतनी जोर का तमाचा मारा कि उसका मुंह सूज गया। चिकित्सकों ने बच्चे के मुंह की हड्डी में चोट की आशंका जाहिर की है। इस मामले में बच्चे के पिता ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर सौंपी है।
काठगोदाम थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनका बच्चा क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। बच्चे के पिता ने बताया कि किसी बात से नाराज होकर स्कूल की दो महिला अध्यापिका ने उनके बच्चे को बुरी तरह पीट दिया। उक्त अध्यापिकाओं में एक कक्षाध्यापिका और दूसरी शारीरिक शिक्षा की अध्यापिका है। बच्चे के गाल पर मारने से उसका गाल बुरी तरह सूज गया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंचे।
जहां बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में गाल पर सूजन की बात लिखी है, लेकिन बच्चे के पिता का कहना है कि चिकित्सकों ने हड्डी में चोट की आशंका जाहिर की है। काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट का कहना है कि मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाए
TagsHaldwani पीटी टीचरकक्षा एक बच्चेजड़ा थप्पड़कार्रवाई जारीHaldwani PT teacher slapped class one childaction continuesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





