उत्तराखंड

Haldwani: शुद्धिकरण को लेकर सियासत तेज, भट्ट ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप

Admindelhi1
1 Sept 2026 5:06 PM IST
Haldwani: शुद्धिकरण को लेकर सियासत तेज, भट्ट ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप
x
शुद्धिकरण विवाद में भाजपा का कांग्रेस पर हमला, भट्ट ने लगाए तुष्टिकरण के आरोप

हल्द्वानी: राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुरेश भट्ट ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शुद्धिकरण के नाम पर तुष्टिकरण की राजनीति कर समाज को जातियों में बांटकर अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस हासिल करने का असफल प्रयास कर रही है।

सुरेश भट्ट ने कहा कि रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण मामले को लेकर कांग्रेस जिस तरह से कथित तौर पर गलत नैरेटिव गढ़कर जातीय विभाजन का प्रयास कर रही है, उसे जनता अब समझने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की यह राजनीति न केवल समाज को बांटने वाली है, बल्कि इससे दलित समाज का भी अपमान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कथित शुद्धिकरण में शामिल दलित युवकों ने भी इस पूरे मामले में अपना पक्ष सामने रखा है। इसके बावजूद कांग्रेस के नेता राहुल गांधी इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर लाभ लेने का असफल प्रयास कर रहे हैं।

श्री भट्ट ने कहा कि देश और उत्तराखंड की जनता कांग्रेस की इस राजनीति को देख और समझ रही है। उन्होंने कहा कि समय आने पर जनता अपने मत के माध्यम से कांग्रेस को इसका जवाब देगी।

Next Story