उत्तराखंड
Haldwani: चोरी के केस में पुलिस की नींद टूटी, ढाई महीने बाद हुई प्राथमिकी दर्ज
Admindelhi1
24 May 2025 3:54 PM IST

x
"दर्ज हुआ चोरी का मुकदमा"
हल्द्वानी: मुखानी थानाक्षेत्र में एक के बाद एक चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। बीती फरवरी में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की। घटना के समय घर के लोग दिल्ली गए हुए थे। बाद में घर आने पर उन्हें चोरी का पता चला। हिम्मतपुर मल्ला गीतांजली लेन निवासी उदयराज सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे की नाक का ऑपरेशन कराने के लिए बीती 12 फरवरी को दिल्ली गए थे। परिवार के लोग दो मार्च को वापस घर लौटे। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।
चोर अपने साथ छह सोने की अंगूठी, गले का हार, एक टीका, दो सोने के कंगन, एक सोने की चेन सहित कई आभूषण ले गए। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के ढाई माह बाद मुकदमा दर्ज किया है। अनुमान है कि चोरी के माल की कीमत लाखों रुपये में है। पुलिस चोरों की तलाश में सीसीटीवी चेक कर रही है।
Tagsहल्द्वानीचोरीकेसपुलिसनींद टूटीढाई महीनेप्राथमिकी दर्जHaldwanitheftcasepolicesleep brokentwo and a half monthsFIR lodgedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





