उत्तराखंड

Haldwani: संयुक्त अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार जब्त

Admindelhi1
28 Jun 2026 4:25 PM IST
Haldwani: संयुक्त अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार जब्त
x
एसओजी और पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप

हल्द्वानी: पुलिस और एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा है। आठ अवैध तमन्चों और 10 जिंदा कारतूसों के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन में जनपद में अपराधियों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल व क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित सैनी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम 27 जून को चोरगलिया क्षेत्र के एमवीआर गेट पर चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर की पुख्ता सूचना पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए गलफार गेट की ओर जाने वाले रास्ते के पास से एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर आरोपित के बैग से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपित रियासत पुत्र रईस अहमद (उम्र: 30 वर्ष) निवासी: ग्राम व पोस्ट नकुलिया, थाना सितारगंज, जिला उधम सिंह नगर का निवासी है। उसके पास से दो अदद देशी तमन्चा (12 बोर) मय 06 जिंदा कारतूस व 06 अदद देशी तमन्चा (315 बोर) मय 04 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपितों का अपराधिक इतिहास, उसका बैकग्राउंड और हथियारों के सोर्स व सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Next Story