उत्तराखंड

Haldwani: भीमताल में पार्टी में उठी हलचल, स्थानीय नेताओं ने दिखाया असंतोष

Admindelhi1
16 March 2026 4:45 PM IST
Haldwani: भीमताल में पार्टी में उठी हलचल, स्थानीय नेताओं ने दिखाया असंतोष
x

हल्द्वानी: हल्द्वानी पहुंचे भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपनी ही पार्टी को चेतावनी दे डाली है कि यदि 2027 के चुनाव में पार्टी द्वारा किसी बाहरी व्यक्ति को आयातित करके टिकट दिया गया तो कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु, वरिष्ठ कांग्रेस नेता केदार पलड़िया वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश बृजवासी सहित कई नेताओं ने हल्द्वानी में सयुक्त प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि विगत दो -तीन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा भीमताल विधानसभा में बाहर से आयातित नेताओं को टिकट दिया गया है। जिससे कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है, इसलिए इस बार समय रहते पार्टी के सभी नेता अपने नेतृत्व से गुहार लगा रहे हैं कि इस बार स्थानीय मजबूत टिकाऊ और ईमानदार प्रत्याशी को ही कांग्रेस का टिकट दे ताकि 2027 में भीमताल विधानसभा का चुनाव कांग्रेस बड़े अंतराल के साथ जीत सके।

सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि बाहरी आयातित व्यक्ति को टिकट दिया गया तो सभी कांग्रेस के मूल कार्यकर्ता इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

Next Story