उत्तराखंड

Haldwani: सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष पद का कार्यभार पांडे ने ग्रहण किया

Admindelhi1
9 Jun 2026 5:53 PM IST
Haldwani: सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष पद का कार्यभार पांडे ने ग्रहण किया
x

हल्द्वानी: वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पांडे ने उत्तराखंड सरकार द्वारा उपाध्यक्ष, सिंचाई सलाहकार समिति का दायित्व मिलने के बाद आज सिंचाई विभाग कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।

हरीश पांडे ने पदभार संभालने के तुरंत बाद सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें उन्होंने विभाग के अधीन चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और आगामी प्रोजेक्ट्स की जानकारी ली।

बैठक के बाद चर्चा के दौरान नवनियुक्त उपाध्यक्ष हरीश पांडे ने बताया कि हल्द्वानी सहित पूरे इलाके में गहराते पेयजल संकट के समाधान को उनकी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर रखा जाएगा।

इसके साथ ही क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना से स्थानीय जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। हरीश पांडे ने यह भी कहा कि सिंचाई विभाग के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध गौला बैराज के सौंदर्यीकरण और जनहित से जुड़े अन्य विकास कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

Next Story