उत्तराखंड

Haldwani: सर्पदंश से पीड़ित नौ मरीज भर्ती, अब तक 18 मरीज भर्ती

Tara Tandi
7 July 2024 2:32 PM GMT
Haldwani:  सर्पदंश से पीड़ित नौ मरीज भर्ती, अब तक 18 मरीज भर्ती
x
Haldwani हल्द्वानी । बारिश बढ़ने के साथ ही सर्पदंश के मामले बढ़ते जा रहे हैं। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में सर्पदंश से पीड़ित नौ मरीज भर्ती हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। राहत की बात है कि सभी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
अस्पताल में इस बार बारिश के मौसम में कुल 18 मरीज ऐसे आए हैं, जिनको सांप ने काटा था। इनमें से नौ मरीजों को ठीक किया जा चुका है। साथ ही इस समय अस्पताल में नौ मरीज भर्ती हैं। सर्पदंश से पीड़ित दो मरीजों को रविवार को भर्ती किया गया है। अस्पताल में पर्याप्त मात्र में एंटी वेनम इंजेक्शन मौजूद है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि सर्पदंश से पीड़ित मरीज के आने पर पहले यह देखा जाता है कि उसे जहरीले सांप ने काटा है या फिर सामान्य सांप ने काटा है। उसके बाद ही उसका उपचार किया जाता है। कहा कि यह मिथ्या है कि अगर किसी अस्पताल में केवल एंटी वेनम इंजेक्शन मौजूद है तो सर्पदंश के मरीज को ठीक किया जा सकता है। कहा कि हर मामले में ऐसा नहीं होता क्योंकि एंटी वेनम के बाद मरीज को वेंटीलेटर की भी जरूरत पड़ सकती है साथ ही कुछ मामलों में मरीज की सर्जरी करानी पड़ती है।
Next Story