उत्तराखंड

Haldwani: न्यूरो फिजिशियन ने एक दिन काम करने के बाद छोड़ दी नौकरी

Admindelhi1
8 May 2025 4:23 PM IST
Haldwani: न्यूरो फिजिशियन ने एक दिन काम करने के बाद छोड़ दी नौकरी
x
"एक दिन काम करके न्यूरो फिजिशियन ने नौकरी छोड़ी"

हल्द्वानी: एसटीएच में ज्वाइनिंग करने वाले न्यूरो फिजिशियन ने नौकरी छोड़ दी है। उन्होंने केवल एक दिन ही अस्पताल में अपनी सेवाएं दी थीं। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा झटका लगा है। एसटीएच में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भारी कमी है। इस कमी को कम करने के लिए 11 दिन पहले न्यूरो फिजिशियन डॉ. संजीव जेटली ने एसटीएच में ज्वाइनिंग ली थी।

न्यूरो फिजिशियन मुख्य तौर पर माइग्रेन, मिर्गी, अवसाद, स्ट्रोक, मनोभ्रंश और पार्किंसंस रोग जैसे रोगों का उपचार करते हैं। उन्होंने अब सेवाएं छोड़ दी हैं और अपना त्याग पत्र दे दिया है। केवल एक दिन ही अस्पताल को उनकी सेवाएं मिल पाईं हैं। वह पिछले 10 दिनों से अस्पताल में नहीं आ रहे हैं। निजी अस्पतालों में न्यूरो फिजिशियन से उपचार कराना काफी महंगा होता है। बेस अस्पताल में भी कोई भी न्यूरो फिजिशियन नहीं है। साथ ही इन बीमारियों का उपचार भी काफी लंबा चलता है। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि उनके त्यागपत्र की सूचना है।

Next Story