उत्तराखंड

Haldwani: स्वच्छता को लेकर नगर आयुक्त का एक्शन

Admindelhi1
24 May 2025 3:59 PM IST
Haldwani: स्वच्छता को लेकर नगर आयुक्त का एक्शन
x
इंदिरा नगर में 24 घंटे में सफाई के आदेश

हल्द्वानी: नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने शुक्रवार को वार्ड 32 इंदिरा नगर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड की बदहाल सफाई व्यवस्था, जल आपूर्ति की समस्या और सीवर लाइन कार्य के चलते खराब हुई सड़कों की स्थिति देखी।

पूर्व पार्षद शकील अहमद सलमानी ने नगर आयुक्त को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए बंद पड़ी नालियों, मलबे से भरे नालों, टूटी सड़कों और दूषित पेयजल की आपूर्ति के बारे में बताया। उन्होंने कहा सीवर लाइन के निर्माण के बाद विभाग की ओर से सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। जिसके चलते आम जनता को परेशानी हो रही है। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण भी कराया।

नगर आयुक्त ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को जायज मानते हुए अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम और जल संस्थान के बीच समन्वय स्थापित कराते हुए जल संस्थान को दो दिन के भीतर पेयजल लाइन डालने के निर्देश दिए। साथ ही उसके बाद पेयजल निगम को वहां पर सड़क बनाने को कहा। उन्होंने सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल निगम, जल संस्थान व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

Next Story