उत्तराखंड

Haldwani: एसकेएम स्कूल में चलित विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Admindelhi1
10 May 2025 12:17 PM IST
Haldwani: एसकेएम स्कूल में चलित विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
x
"एसकेएम स्कूल में लगाई चलित विज्ञान प्रदर्शनी"

हल्द्वानी: एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय चलित विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। यह प्रदर्शनी सभी के लिए खुली है। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीकी ज्ञान के बारे में जागरूक करना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण के तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीकी के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।

जिसमें प्रयोग, प्रदर्शन और इंटरेक्टिव गतिविधियां शामिल हैं। प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने कहा कि प्रदर्शनी विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीकी ज्ञान के बारे में जागरूक करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव होगी। कहा कि चलित विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन स्कूल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह विद्यार्थियों को भविष्य में विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। इस मौके पर प्रबंधक यूसी जोशी, सचिव पुष्पा जोशी, प्रशासक ऋषभ जोशी, भामिनी जोशी समेत समस्त शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Next Story