उत्तराखंड

Haldwani: अत्याधुनिक कैथ लैब का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक

Admindelhi1
23 May 2026 9:12 AM IST
Haldwani: अत्याधुनिक कैथ लैब का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक
x
विधायक ने अस्पताल की कैथ लैब का दौरा किया

हल्द्वानी: हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने शुक्रवार को नवनिर्मित अत्याधुनिक कैथ लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात कर चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

विधायक ने कहा कि अत्याधुनिक कैथ लैब शुरू होने से कुमाऊं क्षेत्र के हृदय रोगियों को बड़ा लाभ मिलेगा और उपचार के लिए महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे मरीजों का समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी। उन्होंने इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

सुमित हृदयेश ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को लगातार सदन में उठाया ताकि क्षेत्र की जनता को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें। हालांकि उन्होंने चिंता जताई कि वर्तमान में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण कैथ लैब का पूर्ण संचालन शुरू नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में शासन और संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जा रही है तथा जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कर कैथ लैब को पूरी तरह संचालित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Next Story