उत्तराखंड
Haldwani: सेवा और मानवता का संदेश, आईटीबीपी ने रक्तदान किया
Admindelhi1
25 Aug 2025 3:03 PM IST

x
हल्द्वानी: विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 34वीं वाहिनी ने सेवा और एकता का संदेश देते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह अभियान ब्रह्माकुमारीज़ की समाज सेवा शाखा और रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल, हल्द्वानी में संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान 34वीं वाहिनी के 15 कार्मिकों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। इस अवसर पर बल के कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट ने कहा कि आईटीबीपी सिर्फ राष्ट्र की सुरक्षा ही नहीं करती, बल्कि समाज के प्रति अपने मानवीय दायित्वों को भी निभाती है। रक्तदान के जरिए बल ने विश्व बंधुत्व के मूल्यों को मूर्त रूप दिया है और यह सिद्ध किया है कि “सेवा ही सच्चा धर्म है।
Tagsहल्द्वानीसेवामानवतासंदेशआईटीबीपीरक्तदानHaldwaniservicehumanitymessageITBPblood donationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





