उत्तराखंड

Haldwani: डहरिया स्थित नई पहचान केंद्र में अनियमितताओं का खुलासा

Admindelhi1
9 July 2026 8:23 PM IST
Haldwani: डहरिया स्थित नई पहचान केंद्र में अनियमितताओं का खुलासा
x

हल्द्वानी: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने डहरिया स्थित नई पहचान नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य केंद्र में भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा सुविधाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेना था।निरीक्षण के दौरान टीम ने केंद्र में भर्ती मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड, ऑन-कॉल डॉक्टर की उपलब्धता, वेंटिलेशन व्यवस्था, औषधियों के रखरखाव, स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

जांच में कई व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संतोषजनक नहीं पाई गईं। विशेष रूप से मेडिकल रिकॉर्ड का रखरखाव, ऑन-कॉल चिकित्सक की व्यवस्था, वेंटिलेशन तथा औषधि स्टॉक रजिस्टर में कमियां सामने आईं।अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार संस्थान के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित विभागों से निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर सक्षम स्तर पर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।अधिकारियों ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों में मरीजों की सुरक्षा, उपचार की गुणवत्ता तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में संचालित सभी नशा मुक्ति केंद्रों का समय-समय पर संयुक्त निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा, ताकि केंद्रों की कार्यप्रणाली पारदर्शी और मानकों के अनुरूप बनी रहे तथा मरीजों को बेहतर और सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

Next Story