उत्तराखंड
Haldwani: कचरा प्रबंधन के लिए एमआरएफ सेंटर का शुभारंभ
Admindelhi1
22 April 2026 4:16 PM IST

x
हल्द्वानी: नगर निगम हल्द्वानी ने शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए गौला पार क्षेत्र में स्थापित मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का संचालन शुरू कर दिया है।
सेंटर का उद्घाटन महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने करते हुए कहा कि इसके शुरू होने से शहर में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल स्वच्छता स्तर में सुधार लाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि इस सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे का पृथक्करण और पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) सुनिश्चित किया जाएगा। इससे लैंडफिल साइट पर निर्भरता कम होगी और कचरे के प्रभावी प्रबंधन में सहायता मिलेगी।
Tagsहल्द्वानीकचरा प्रबंधनएमआरएफसेंटरशुभारंभHaldwaniWaste ManagementMRFCentreShubharambhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





