उत्तराखंड

Haldwani: शुद्धिकरण मामले में हल्द्वानी पुलिस ने दर्ज की पहली प्राथमिक रिपोर्ट

Admindelhi1
8 Sept 2026 6:58 PM IST
Haldwani: शुद्धिकरण मामले में हल्द्वानी पुलिस ने दर्ज की पहली प्राथमिक रिपोर्ट
x
शुद्धिकरण मामले को लेकर हल्द्वानी में पहली रिपोर्ट दर्ज

हल्द्वानी: रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित शुद्धिकरण किए जाने के मामले में आखिरकार पुलिस ने पहली FIR दर्ज कर ली है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता अंजू की शिकायत परअज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकिया है।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शुद्धिकरण की घटना के जरिएजातिगत भेदभाव, सामाजिक अपमान तथा अनुसूचित जाति के व्यक्ति के प्रति घृणा और हीनता का भावप्रदर्शित किया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित तौर पर मैदान का शुद्धिकरण किए जाने को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया था। कांग्रेस की ओर से लगातार आरोप लगाया जा रहा था कि यह कार्रवाईजातिगत भेदभाव और दलित समाज के अपमानसे जुड़ी है। मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किए थे। अब पुलिस ने मुकदमा किए जाने के बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

मामले की जांचएसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रको सौंपी गई है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, घटना से जुड़े वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करेगी। साथ ही शुद्धिकरण कार्यक्रम में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा।FIR में फिलहाल आरोपी के रूप में किसी व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Next Story