उत्तराखंड

Haldwani: दादा-दादी के घर फंदे पर लटका मिला पोता

Tara Tandi
10 Aug 2024 12:27 PM GMT
Haldwani: दादा-दादी के घर फंदे पर लटका मिला पोता
x
Haldwanहल्द्वानी । दादा-दादी के घर में नाबालिग पोते का शव फंदे पर लटका मिला। वह शुक्रवार शाम से लापता था। सुबह तलाशते हुए मामा, दादा-दादी के घर पहुंचे तो शव को फंदे पर लटका पाया। बड़ी बात यह है कि रात पोता कब दादा-दादी के घर पहुंच गया, उन्हें भी पता नहीं था। मामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार जान देने वाला किशोर निजी स्कूल में 12वीं का छात्र था। उसके पिता मर्चेंट नेवी में हैं और देश के बाहर उनकी पोस्टिंग है। किशोर की मां नैनीताल में निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार रात से किशोर लापता था। परिजन लगातार उसे फोन कर रहे थे, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ था।
रात भर तलाश के बावजूद जब उसका पता नहीं चला तो शनिवार सुबह किशोर के मामा काठगोदाम पहुंचे। यहां किशोर के दादा-दादी रहते हैं। मामा ने दादा-दादी से किशोर के बारे में पूछा और उन्होंने कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। मामा ने जब कमरा खोला तो किशोर का शव चादर से बने फंदे से लटका रहा था।
शव देखते ही किशोर के मामा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बेस अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद मोर्चरी भेज दिया। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद किशोर का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है कि आखिर किशोर ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया।
Next Story