उत्तराखंड
Haldwani: समझौते के बाद भी नहीं थमा विवाद, युवक पर जानलेवा हमला
Tara Tandi
14 April 2025 12:28 PM IST

x
Haldwani हल्द्वानी : मोबाइल छीनने के एक मामले में मंडी पुलिस ने आरोपी से पीड़ित का समझौता करा दिया। इसके बावजूद आरोपी ने पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया और उसकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। लगातार दो बार घटना हुई, तो मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यू मंडी दुर्गा भवन बरेली रोड निवासी शुभम तेजवानी पुत्र लक्ष्मण दास तेजवानी के मुताबिक, बीती 11 अप्रैल को वह एक दुकान पर अपने दोस्त कपिल के साथ बैठा था।
आरोप है कि तभी गौरव नाम का व्यक्ति वहां पहुंचा और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पुलिस से शिकायत करने पर उसे चार घंटे में पकड़ भी लिया गया। पुलिस ने मोबाइल शुभम को सौंपा और उससे लिखित में लेकर आरोपी को छोड़ दिया। आरोप है कि उसी रात करीब पौने 11 बजे गौरव ने अपनी कार से मोहित की कार में टक्कर मार दी और जानलेवा हमला भी किया। मोहित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
TagsHaldwani समझौतेथमा विवादयुवक जानलेवा हमलाHaldwani agreementdispute stoppedyouth fatal attackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





