उत्तराखंड

Haldwani: हल्द्वानी में धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

Admindelhi1
9 Sept 2026 2:03 PM IST
Haldwani: हल्द्वानी में धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
x
धामी ने हल्द्वानी में सुनीं जन शिकायतें, समाधान का दिया भरोसा

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी पहुंचे। एफटीआई हेलीपैड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई की जाए।

इससे पूर्व एफटीआई हेलीपैड पहुंचने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, विभिन्न दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर मौजूद रहे

Next Story